बिमटेक परिसर में प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान शुरू
नोएडा, जुलाई 9 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बिमटेक ग्रेटर नोएडा ने बिसलेरी इंटरनेशनल के 'बॉटल्स फॉर चेंज' अभियान से जुड़कर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की नई पहल शुरू की है। दोनों संस्थाओं के बीच लेटर ऑफ एसोसिएशन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत परिसर में प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, पुनर्चक्रण और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बिमटेक की निदेशक डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य छात्रों और कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण तथा स्थिरता की संस्कृति विकसित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.