पटना, मार्च 30 -- राज्य सरकार ने राज्य प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा (बासा) के 39 अधिकारियों को प्रोन्नति दे दी है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इन पदाधिकारियों को उप सचिव से लेकर विशेष सचिव व समकक्ष स्तर तक के पदों पर प्रोन्नति दी गई है। इन्हें वेतन स्तर 11 से लेकर 14 तक के पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें नौ पदाधिकारियों को विशेष सचिव एवं समकक्ष स्तर, 11 को अपर सचिव एवं समकक्ष स्तर, 13 को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर, दो को अपर समाहर्ता एवं समकक्ष और चार को उप सचिव एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नति दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.