शामली, फरवरी 6 -- जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस द्वारा नो हेलमेट, नो फ्यूल नीति के अंतर्गत व्यापक सघन अभियान चलाया गया। शुक्रवार को यातायात निरीक्षक निधि चौधरी के नेतृत्व में टीम ने एसटी तिराहा, वर्मा मार्केट, बनत चौराहा, गुरुद्वारा तिराहा, अंजता चौक, बस अड्डा, बलवा चौराहा, फव्वारा चौक, विजय चौक सहित जनपद के प्रमुख व व्यस्त चौराहों पर अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के प्रति जागरूक करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों, पेट्रोल पंप संचालकों व आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और यातायात नियमों का पालन करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.