गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। इस माह के तीसरे सप्ताह में बदलते मौसम ने किसानों की खेती को काफी प्रभावित कर दिया है। इसे लेकर किसान वर्ग काफी चिंतित हैं। उनका मानना है कि अगर इसी तरह मौसम का रवैया बना रहा तो काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। इधर कुछ दिनों से बिन मौसम बरसात हो रही है। अभी भी आसमान में काले बदलों की आवाजाही लगी हुई, जो बारिश होने के संकेत दे रहे हैं। हवा की गति भी तेज है, इससे खड़ी फसल जगह-जगह गिर रही हैं। इसके चलते किसानों की नींद हराम हो गई है। दो दिन हुई बारिश से गेहं की फसल सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कहीं-कहीं खेतों में काट कर छोड़ी गयी फसलें भिंग चुकी हैं। वहीं दलहन की फसलें भी इसके चलते प्रभावित हुई हैं। सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिले के भांवरकोल, जमानियां, गहमर, मरदह, सादात, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.