शामली, अप्रैल 30 -- गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कांधला और कैराना ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कांधला के डूंडू में कक्षा आठ तक मान्यता प्राप्त सीसीडीएस स्कूल में बिन मान्यता के ही नौवी एवं दसवीं की कक्षाएं संचालित होती पायी गई, जबकि कैराना के शेखुपुरा में कल्याण देव एकेडमी में बिन किसी मान्यता के कक्षा छह से दस तक कक्षाएं चलती पायी गई। इस पर

बीएसए का निरीक्षण बुधवार को बीएसए लता राठौर के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारियों की विशेष टीम कैराना के शेखपुरा स्थित में कल्याण देव एकेडमी के निरीक्षण पर पहुंची। उक्त स्कूल की जांच की गई तो उसके पास किसी प्रकार की मान्यता के दस्तावेज नहीं थे जबकि कक्षाएं छह से 10 तक चल रही थी। स्कूल में कुल छात्र संख्या 50 पायी गई। बीएसए ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम...