देवघर, अक्टूबर 8 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन अंतर्गत एक मोहल्ला में बिन ब्याही नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारों के अनुसार नाबालिग की उम्र करीब 15-16 वर्ष के बीच है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। शिशु का वजन मात्र डेढ़ किलोग्राम बताया जा रहा है और जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों को प्रसव कक्ष में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर की एक टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार, जब प्रसव कक्ष में भर्ती नाबालिग की उम्र और विवाह स्थिति को लेकर शंका हुई, तो इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दी गई। उसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाते हुए तहकीकात शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.