बिन बारिश रानी कॉलोनी की गलियों में भरा पानी
फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। शहर की रानी कॉलोनी में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। कालोनी की कई गलियों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली-मोहल्लों में जगह-जगह पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को फिसलन का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.