अमरोहा, मई 4 -- कस्बे में जामा मस्जिद से पथकोई मार्ग पर बीते करीब छह महीने से जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में नाले का निर्माण न कराए जाने के चलते घरों का पानी सड़क पर जमा होने से तालाब सा नजारा है। बाशिंदे समस्या से निजात दिलाने की जिम्मेदारों से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कस्बे से पथकोई चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क जिला मुख्यालय से नेशनल हाईवे को जोड़ती है। सड़क पर कस्बे के बाशिंदों समेत क्षेत्र के ग्रामीणों का रोज का आना जाना है। इस बीच कस्बाई आबादी में मुख्य सड़क की अनदेखी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पुराना बाजार की गली में नाली का गंदा पानी बहने से परेशानी सड़क के बराबर में नाला निर्माण न कराए जाने से घरों का पानी नालियों के जरिए सड़क पर जमा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.