बागपत, अप्रैल 24 -- बड़ौत। खेत की मेड़ टूटने से बुधवार की रात बड़का रोड अंडरपास पर जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात बड़का गांव में बने अंडरपास में बिना बारिश के ही जल भराव हो गया। जिसके चलते किसानों से लेकर विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि बुधवार की एक किसान अपने फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच खेत की मेड़ टूट गई, जिसके चलते अंडरपास में जलभराव हो गया। कई फीट पानी भर जाने से जहां पैदल आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया, वहीं किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- गड़खा-मानपुर सड़क पर जलजमाव की हुई जांच इसके अलावा दो पहिया वाहनों को भी निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक तो पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.