बिन बारिश गिर गया 100 मीटर लंबा आरसीसी नाला
देवरिया, मई 15 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बिना बरसात के ही लगभग 100 मीटर लंबा आरसीसी नाला ध्वस्त हो गया। डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर कराया गया था। बिन बारिश के ही नाला ध्वस्त होने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।नगर पंचायत रामपुर कारखाना के जलकल वार्ड स्थित डुमरी पांडेय चक रोड से होते हुए थाना गेट तक आरसीसी नाला निर्माण का क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने प्रस्ताव किया था। 1 वर्ष पहले शासन से धन अवमुक्त होने के बाद नाले का निर्माण कराया गया। नाला निर्माण होने से रामपुर कारखाना के अंबेडकर वार्ड और डुमरी चौराहे के लोगों को जल जमाव से निजात मिलने की उम्मीद बंध गई थी। यह भी पढ़ें- घटिया नाला निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में आक्रोश 2 करोड़ की लागत से निर्मित नाला एक वर्ष भी जल जमाव से निजात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.