कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सशक्त पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ों से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सर्द कर दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर इसका अपेक्षित असर नहीं पड़ा। कानपुर में बदली रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज हवाएं चलती रहीं। रात का तापमान बढ़ा पर दिन का घट गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक विक्षोभ का असर बना रहेगा। अब 27 और 28 को बारिश की संभावना है। अब तक के सबसे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ ने विशेषकर पहाड़ों पर व्यापक असर डाला। यहां खूब बर्फबारी और बारिश हुई। इससे सटे राज्यों में भी भारी बारिश हुई। दिल्ली में भी इसका असर पड़ा। पश्चिमी यूपी के जिलों में दिन में ही अंधेरा हो गया। तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। इसका असर पूर्वी यूपी में कानपुर से जुड़े कन्नौज तक रहा। कानपुर और आसपास त...