भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर स्थित कागभूसंडी मंदिर के पास बिन टोटी हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। टोटी के अभाव में पाइपलाइन का पानी तीनों पहर गिरकर व्यर्थ हो रहा है। जरूरत के अनुसार लोग पानी भर लेते हैं लेकिन टोटी लगाने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। नगर पंचायत ज्ञानपुर में ही आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे स्थान हैं जहां, पाइप में टोटी नहीं लगा है। ऐसे में आनी आपूर्ति चालू होते ही नल से पानी गिरने लगता है। दो-चार बाल्टी पानी तो लोग भर लेते हैं लेकिन बंद करने का प्रयास नहीं करते। नल में यदि एक टोटी लगा दी जाए तो हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद होने से बच जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...