बिन्हार में साल 1937 के बाद नहीं हुआ बंदोबस्त
विकासनगर, जून 20 -- राकेश खत्री पछुवादून के अति पिछड़ा क्षेत्र बिन्हार में बंदोबस्ती नहीं होने से स्थानीय लोगों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि साल 1937 के बाद से बंदोबस्ती नहीं होने के कारण उन्हें अपनी पुश्तैनी जमीन की जानकारी नहीं मिल रही है। शनिवार को भारतीय किसान संघ की ओर से कटापत्थर स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर मंथन करते हुए प्रशासन से जल्द क्षेत्र में बंदोबस्ती कराने की मांग की गई।भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल ने कहा कि बिन्हार क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटोगी, मदर्सू, पष्टा, पपड़ियान, भलेर, बावनधार में देश की आजादी से पूर्व साल 1937 में पहला बंदोबस्त हुआ था। उसके बाद से लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से इन ग्राम पंचायतों के तीस से अधिक खेड़े, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.