बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- बिन्द। स्थानीय पुलिस ने बेन थाना क्षेत्र के कनकू बिगहा गांव में छापेमारी कर हत्या के आरोपित सन्नी केवट को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि खालसा गांव में पीट-पीटकर नीतीश केवट की हत्या की गयी थी। इस मामले में छह आरोपित बनाये गये थे। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...