बिहारशरीफ, मार्च 6 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर दो सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी हो गये। जिराईन पुल के पास बाइक सवार दंपती कुत्ते को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गये। जख्मी हरनौत थाना क्षेत्र के चौरिया गांव निवासी अमर कुमार व कुमारी आया को अस्पताल लाया गया। पत्नी को बिहारशरीफ रेफर किया गया है। फोरलेन चौक पर हुई दूसरी घटना में कार के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के कड़रा गांव निवासी दिवाकर कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.