बिहारशरीफ, मई 22 -- फोटो : बिन्द मौत-बिन्द बस स्टेशन के पास शुक्रवार को घटना के बाद घर के पास लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के बस स्टेशन के पास शुक्रवार को घर में ही महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतका चुन्नू कुमार की 26 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी है। मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पारिवारिक जानकारी परिजनों ने बताया कि पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। महिला घर में तीन छोटे बच्चों के साथ रहती थी। वह मछली बेचकर परिवार चलाने में सहयोग करती थी। शुक्रवार की सुबह ही पति दिल्ली से लौटा था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान महिला की तबियत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी।

पिता की जानकारी पिता मनोहर बिंद ने बताया कि सूचना मिल...