बिहारशरीफ, मई 3 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की शेखपुरा जिला की रहने वाली है। वह कुछ महीने से अपने ननिहाल में रहती थी। परिजनों की मानें तो शनिवार को वह गायब हो गयी। लड़की के परिजनों ने ननौर गांव निवासी प्रिंस कुमार के खिलाफ एफआईआर करायी है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- आरोपी युवक की निशानदेही पर तिसरी से नाबालिग लड़की बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...