बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव में बुधवार की शाम एक युवक को घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसकी पहचान बिन्द निवासी संजय कुमार के रूप में की गयी है। पीड़िता उषा देवी ने बताया कि उनके भाई ब्रजेन्द्र कुमार परिवार के साथ बाहर रहते हैं। घर में ताला लगाकर गांव के एक शादी समारोह में गये थे। इसी दौरान घर के अंदर से खट-पट की आवाज सुनायी पड़ी। वहां पहुंची तो एक युवक बोरे में रखा सरसो लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.