बिहारशरीफ, मार्च 27 -- फोटो : बिन्द मुर्गी-बिन्द के विशुनपुर टोला में शुक्रवार को आग से तबाह हुआ मुर्गी फार्म। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के विशुनपुर गांव में गुरुवार की रात अचानक मुर्गी फार्म में आग लग गयी। आग में 400 चूजे जलकर राख हो गये। पीड़ित दीपक कुमार की मानें तो करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि घर के पास ही मुर्गी पालन के लिए शेड बना हुआ था। रात को अचानक उसमें आग लग गयी। गांववालों का शोर सुनकर नींद खुली। ग्रामीणों की मदद से मोटर चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। उससे पहले ही पूरा शेड जल गया था। सभी चूजे व अन्य उपकरण जलकर बर्बाद हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.