बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- एंबुलेंस लेकर लखीसराय से लौट रहा था पटना बिहटा-सरमेरा मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास ट्रक ने मारी टक्कर फोटो : बिन्द मौत-बिन्द में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मार्ग, एसएच 78 पर गुरुवार की रात रामपुर मोड़ के पास ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दिया। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पटना जिला के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी हनीफ के 38 वर्षीय पुत्र मुनव्वर के रूप में की गयी है। वह एंबुलेंस लेकर लखीसराय से पटना लौट रहा था। स्थानीय लोग ट्रक या हाइवा से टक्कर लगने की चर्चा कर रहे हैं। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गये। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.