बिहारशरीफ, मार्च 18 -- फोटो : बिन्द यात्रा-बिन्द के कुशहर गांव में कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के कुशहर गांव में चैती नवरात्र को लेकर 251 महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। दुविया बाबा मंदिर के पास महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरा। यात्रा नौरंगा, विशुनपुर गांव होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। जय माता दी के जयकारे से आसपास का वातावरण गुंजायमान हो गया। आचार्य पुरूषोत्तम पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र शुरू हो जाएगा। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव अखिलेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष कुमार, सियाशरण कुमार, सतीश कुमार, उपेंद्र कुमार, लखेन्द्र कुमार, वीरू कुमार, मिथलेश कुमार, भगवान कुमार, धर्मवीर कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.