बिन्द में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को लगा टीका
बिहारशरीफ, जून 3 -- बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीका लगाया गया। शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटामिन-ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज के टीके लगाए गए। गर्भवती महिलाओं को टेटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाकांत प्रसाद ने कहा कि टीकाकरण से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया। मौके पर सेविका अनीषा सिन्हा व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिन्द में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को लगा टीका (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय) यह भी पढ़ें- चार गांव में विशेष टीकाकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.