अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बिन्देश्वरी महाविद्यालय बरधा भिउरा अकबरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक रक्षाराम वर्मा एवं प्राचार्य डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। शिविर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्र सेवा की भावना के साथ शिविर के सफल संचालन का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा भावना का विकास होता है। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ श्वेता भाटिया एवं महेन्द्र कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता अभियान, नशामुक्ति तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.