अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- अम्बेडकरनगर। बिन्देश्वरी महाविद्यालय बरधा भिउरा अकबरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ प्रबंधक रक्षाराम वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से किया। छात्रा शर्मिला प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए। वहीं स्वागत गीत, लक्ष्य गीत एवं दहेज प्रथा पर आधारित जागरूकता गीत आसमीन बानो ने प्रस्तुत किए। नाटक प्रस्तुतियों में शालिनी, कर्णिका, सानिया, आंचल, आसमीन, महक, सोनम समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रमाधिकारी डॉ श्वेता भाटिया व महेंद्र कुमार ने विचार व्यक्त किए। कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.