बिन्देश्वरी दूबे कॉलेज में निबंध, भाषण, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता
आरा, अगस्त 11 -- बिहिया। निज संवाददाता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई बिन्देश्वरी दूबे महाविद्यालय कटेया में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता अभियान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं-निबंध, भाषण, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राम जी चौधरी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ विचारों की उत्पत्ति होती है। इसलिए जीवन में स्वच्छता को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- चित्रों में उकेरी आजादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.