बागपत, जून 27 -- बिनौली गांव से शुक्रवार को 30 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ हैं। सभी श्रद्धालु आगामी 3 जुलाई से पहलगांव और बालटाल से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। जत्थे के रवाना होने से पहले श्रद्धलुओं ने बस स्टैंड बिनौली पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में पंडित त्रिपाठी सिरसलगढ़ के निर्देशन में पूजा अर्चना की और नारियल तोड़कर प्रसाद का वितरण कर यात्रा की मंगल कामना की। डॉ. कृष्ण कश्यप ने बताया कि सभी श्रद्धालु हिमाचल की नो देवियों, वैष्णो माता, शिवखोड़ी के दर्शन करने के उपरांत जम्बू बेस कैंप में पहुचेंगे। यह भी पढ़ें- चंदनबाड़ी के लिए 28 जून को रवाना होंगे स्वयंसेवक इस दौरान प्रधान उपेंद्र धामा, मास्टर योगेंद्र धामा, मास्टर अमित धामा, अंकित गुप्ता, अरविंद कुमार,अंकित जांगिड...