गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिनौला स्थित मंगलम कंपनी के बाहर से अज्ञात चोर से एक बाइक चुरा कर ले गए। कुरूक्षेत्र के गांव झारौली कलां निवासी प्रदीप कुमार ने थाना बिलासुपर में दर्ज शिकायत में कहा कि वह कापड़ीवास गांव में किराये पर रहता है। वह किसी काम से बिनौला स्थित मंगलम कंपनी के समीप से गुजर रहा था। बाइक चलाते समय उसे चक्कर आने लगे। तबीयत खराब होने के चलते उसने बाइक को कंपनी के बाहर खड़ा कर दिया और अस्पताल चला गया। वापस आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...