बोकारो, फरवरी 25 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि । चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह में बिनोद बिहारी महतो स्मारक मेला समिति की ओर से दो दिवसीय बिनोद महोत्सव मंगलवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने समारोह में शामिल होकर जननायक बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने झारखंड राज्य निर्माण के लिए जो सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वे गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य किया। जगन्नाथ रजवार ने मांग किया कि बिनोद बाबू को भारत रत्न मिलना...