बोकारो, सितम्बर 24 -- रामडीह मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति परिसर में बुधवार को झारखंड आंदोलन के महानायक स्व. बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- पेज की लीड : बिनोद बिहारी महतो को जयंती पर बेरमो वासियों ने किया नमनकार्यक्रम का आयोजन वही बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति की ओर से हवाई हड्डा के समीप स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थल के समीप भी जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने स्व. बिनोद बिहारी महतो के 'पढ़ो और लड़ो' के नारे को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।...