धनबाद, फरवरी 28 -- मतगणना को लेकर पॉलीटेक्निक स्थित मतगणना स्थल को जाने वाले रूट पर शनिवार को भी नो एंट्री रहेगी। आठ लेन स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध तक आम वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री प्रभावी रहेगा। पॉलीटेक्निक मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग शुक्रवार की तरह ही इस रूट पर जाने वाले सभी अधिकृत वाहन पॉलीटेक्निक मैदान में ही पार्क किए जाएंगे। बेकारबांध से राजकीय पॉलीटेक्निक के बीच जिन लोगों का आवास या प्रतिष्ठान है, उन्हें विशेष परिस्थिति में बेकारबांध की ओर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.