धनबाद, फरवरी 27 -- मतगणना को लेकर पॉलीटेक्निक स्थित मतगणना स्थल को जाने वाले रूट पर नो एंट्री रहेगी। शुक्रवार को आठ लेन स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध तक आम वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यह बदलाव सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों के वाहनों का आवागमन संभावित है। इसे देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्सन लागू किया है। बताया कि मतगणना कार्य में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मी और उम्मीदवार एवं उनके अधिकृत एजेंट के वाहनों क...