धनबाद, अप्रैल 30 -- जनता दल यूनाइटेड की धनबाद जिला इकाई ने धनबाद के बिनोद बिहारी चौक पर पुलिस आउट पोस्ट स्थापित करने की मांग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह पत्र में कहा है कि बिनोद बिहारी चौक के आसपास घनी आबादी है। शाम के समय यहां असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। यहां पुलिस आउट पोस्ट खोला जाता है तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास मिलेगा। पार्टी ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.