हजारीबाग, मार्च 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। अखाड़ा चौक स्थित बंशीधर मंदिर परिसर में रामनवमी धूमधाम से मनाने एवं झांकी निकालने की तैयारी को लेकर बजरंग दल अखाड़ा चौक की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राहुल कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी पूजन को संपन्न कराने एवं झांकी निकालने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद बजरंग दल अखाड़ा चौक रामनवमी समिति का पुनर्गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिनोद कुमार बरनवाल, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद, गौतम भारती, सचिव विकास कुमार बरनवाल उर्फ विक्की, सहसचिव आकाश लाल तथा गौरी शंकर, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार मिश्रा तथा मीडिया प्रभारी भास्कर दुबे मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में उत्सव बरनवाल, विशाल साव, अनुराग भारती, रोनित कुमार, दीपक वर्मा, बिनु वर्मा, उदित ...