धनबाद, मई 15 -- बिनोद नगर रेलवे लाइन के किनारे डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर के लिए चिह्नित जमीन को गुरुवार को कब्जा मुक्त कराने पहुंची टीम को यहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रेलवे लाइन के किनारे बनी दुकानों और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई तो स्थानीय लोग जेसीबी के सामने लेट गए। भारी हंगामे और विरोध के बाद प्रशासन को अभियान को रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से वे लोग वहां रह रहे हैं। उन्हें न तो कोई नोटिस दी गई और न ही किसी प्रकार का मुआवजा ही मिला है। गुरुवार को अचानक पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंची टीम ने फौरन दुकान और मकान को खाली करने को कहा। इसके बाद आसपास के लोग एकजुट होकर हंगामा करने लगे। विरोध करने वालों में कई महिलाएं भी थीं। इधर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने दावा किया कि चिह्नित जमीन रेलवे की है। रेलवे की जम...