बिनोद नगर में आवारा सांड ने ली वृद्ध महिला की जान
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरापुर के बिनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास आवारा सांड ने 62 वर्षीया महिला मीना प्रसाद की जान ले ली। घर से निकलते ही सांड ने महिला पर हमला बोल दिया और उन्हें जमीन पर पटक दिया। सांड के हमले से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी। लहूलुहान हालत में महिला को लेकर परिजन और स्थानीय लोग पहले पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद के तात्कालिक कदम तसल्ली के लिए घरवाले उन्हें लेकर एसएनएमएमसीएच गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवाले शव लेकर वापस बिनोद नगर लौट आए। महिला अविवाहित थीं और अपने दो भाइयों और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थीं। महिला की मौत की खबर से मुहल्ले में मातम के साथ गुस्से का माहौल है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.