धनबाद, दिसम्बर 21 -- बलियापुर। बिनोदमेला में रविवार को बंगाल पुरूलिया की टीम की ओर से छौनृत्य हुआ। उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। छौ नृत्य को झारखंडी संस्कृति की एक कड़ी बताया। कलाकारों के प्रयास को सराहा। कलाकार नरेशचंद्र महतो, सुनील महतो व निमाइ प्रसाद छौ नृत्य के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। छऊ के हर नृत्य में झारखंडी संस्कृति की झलक दिख रही थी। निशि महतो, स्वपन कुमार महतो, प्रकाश वाउरी, सुनील मोदक, खगेन महतो, निताइ रजवार, पांचु महतो, सुनील महतो, परिमल महतो आदि मौके पर थे। फोटो बलियापुर-007-बलियापुर के बिनोदमेला में रविवार को छौ नृत्य प्रस्तूत करते कलाकार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.