रांची, नवम्बर 12 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले की होनहार हॉकी खिलाड़ी बिनिमा धान का जूनियर इंडिया विश्वकप के लिए चयन किया गया है। बिनिमा के टीम में चयन से खूंटी के खेलप्रेमियों में हर्ष का माहौल बन गया है। बिनिमा धान खूंटी जिला के कर्रा गोविंदपुर के बाम्हन टोली निवासी मोंगो धान की बेटी है। विनिमा धान डे बोर्डिंग बालिका हॉकी सेंटर में हॉकी का अभ्यास करती है। विनिमा धान के जूनियर इंडिया विश्वकप के लिए चयन होने पर उपायुक्त आर रॉनिटा, डीडीसी आलोक कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव दशरथ महतो, वरीय उपाध्याय अर्पणा हंस, नामजन मुरुम, सुशांति हेरेंज, परमानंद कुमार, सुनील नायक सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.