अहमदाबाद, अप्रैल 30 -- साइबर क्राइम का एक नया तरीका सामने आया है। धोखेबाज बिना ओटीपी के भी धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये लोग AI डीपफेक से आधार वेरीफिकेशन को चकमा देकर खाते से पैसे निकाल रहे हैं। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने ऐसे चार धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने 25000 रुपए की कथित आधार-आधारित धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया कि धोखेबाजों ने आधार से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिया और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया।नया बैंक खाता खोला डीसीपी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि एक शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलना बंद हो गया। उसके बाद उसने साइबर पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर और दस...