नई दिल्ली, जुलाई 1 -- बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा क्रेविंग होती है, चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े खाने की। लेकिन फिर जैसी ही ध्यान जाता है अपनी सेहत पर, तो पकौड़ों का ऑयल दिमाग में तैर जाता है। नॉर्मल तेल में तलकर अगर आप पकौड़े बनाएं, तो ये काफी ज्यादा ऑयली बनते हैं। जो लोग क्लीन ईटिंग करते हैं या फिर हार्ट के मरीज हैं; वो तो इतने तेल वाले पकौड़े हर हाल में अवॉइड करते हैं। वैसे तो आजकल एयर फ्रायर का ऑप्शन भी आ गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि ये हर घर में हो। तो फिर क्या कोई दूसरा तरीका नहीं है, पकौड़ों को बिना ऑयल के बनाने का? जी बिल्कुल है, और आज वही हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इस सिंपल से हैक के लिए बस आपको कुकर चाहिए और आपके टेस्टी पकौड़े बनकर तैयार हो जाएंगे, बिना एक बूंद तेल के।कुकर वाले हैक से बनाएं बिना तेल के पकौड़े पकौड़े खाने का मन ...