बिना हैंडपंपों के रीबोर के निकल गया भुगतान, मनरेगा में भी गोलमाल
उरई, जून 8 -- उरई। संवाददाता नदीगांव ब्लाक के ग्राम डाबर में मनरेगा से लेकर हैंडपंपों के रीबोर के नाम पर की गई भारी धांधली के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इसमें मांग की गई है कि गांव में फर्जी ढंग से कराए गए जलरोधक बांध निर्माण से लेकर अन्य कच्चे कार्यों के भुगतान की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जाए।कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बनाए गए प्रधान गड़बड़ी कर अपनी जेबें भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यही हाल नदीगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत डाबर का है जहां पर प्रधान सचिव की मिलीभगत से मनरेगा से लेकर अन्य कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर सरकारी धनराशि का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। गांव निवासी हरिश्चन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, पंकज सिंह, रामू सिंह ने डीडीओ व उच्चाधिकारियों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.