बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट पहने न निकलें, सुरक्षित रहें
लखनऊ, मई 11 -- कैंट क्षेत्र के आरए बाजार स्थित माध्यमिक विद्यालय में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट पहने वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने सड़क पर चलते समय सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक किया। ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य प्रशिक्षक पंकज शर्मा ने रोड मार्किंग और आईटीएमएस के बारे में बताया। आयोजन प्राचार्या पूनम ठाकुर ने किया। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.