बुलंदशहर, मई 21 -- परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ प्रवर्तन नीतृ शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा बीते 19 मई से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट 120 चालक, बिना सीट बेल्ट सफर कर रहे 68 वाहनों के चालान किए गए। वहीं ओवरस्पीडिंग के 67 चालान, गलत दिशा के 62 चालान ड्राइविंग के दौरान मोबाइल प्रयोग करने पर 40 चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर ...