नोएडा, जून 25 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में गुरुवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इसमें बिना हेलमेट और सीट बेल्ट दौड़ाने के कारण 150 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगाए जाने के कारण अन्य 150 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। चालक नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाएं। ----- यह भी पढ़ें- सघन चेकिंग में 120 वाहनों के चालान यह भी पढ़ें- बीते वर्षों के मुकाबले 2025-26 में बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने के मामले कम हुए यह भी पढ़ें- 169 ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाया रिफ्लेक्टर टेप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...