नोएडा, मई 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट दौड़ते 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। वहीं, क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण दस वाहनों को जब्त किया गया। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया था। इसमें विशेष निगरानी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों की हुई थी। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक चालान किए गए हैं, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने वाले वाहनों के चालान अधिक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दोपहिया वाहन ऐसे थे, जिसमें दो सवारियां बैठी हुई थी और दोनों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इसके अलावा क्षमता से अधिक सामान ढोते पकड़े गए वाहनों को अलग-अलग स्थानो पर बंद किया ...