लखीसराय, फरवरी 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि और मोटरयान निरीक्षक प्रतीक कुमार के नेतृत्व में कार्यालय के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टोटो, बाइक और ऑटो चालकों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल लोडिंग करने और कागजात अधूरे रखने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कई बाइक सवार बिना हेलमेट पकड़े गए, वहीं कुछ ऑटो चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। नियम तोड़ने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से जब्त कर जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि पिछले एक माह से विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.