देवघर, फरवरी 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। शहर एवं जसीडीह थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट और किशोर द्वारा वाहन चलाते पकड़े गए तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है। मामले में संबंधित चालकों व वाहन मालिकों के विरुद्ध आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई के लिए आवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच 15 एस -7643 को बिना हेलमेट पहने तथा किशोर द्वारा वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। चालक किशोर जो चरकी पहाड़ी, थाना-जसीडीह, जिला-देवघर हैं, जबकि वाहन मालिक राजेश कुमार वर्णवाल पिता-जनार्दन प्रसाद वर्णवाल, निवासी बम्पास टाउन, थाना-नगर बताए गए हैं। इसी प्रकार वाहन संख्या जेएच 15 एएन-0687 के चालक किशोर जो खोरीपनन, थाना-जसीडीह को भी बिना हेलमेट एवं किशोर अवस्था में वाहन चलाते हुए पकड़ा ...