बिना हेलमेट वाहन चालकों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की दी गई चेतावनी
रामगढ़, मई 30 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शनिवार को रामगढ़ के पटेल चौक पर विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने किया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच के क्रम में कई चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए। ऐसे वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.