कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान गुरुवार को आपूर्ति विभाग ने चलाया। एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे और डीएसओ राकेश कुमार के नेतृत्व में सिविल लाइंस जीएस एनर्जी फ्यूल पेट्रोल पंप पर भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें बिना हेलमेट वाली गाड़ियों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल का स्टीकर लगाया गया। डॉ. सुभाषिनी खन्ना की ओर से बिना हेलमेट वालों को गुलाब देकर हेलमेट लगाने के लिए जागरुक किया गया। डीएसओ ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत आपूर्ति विभाग की ओर से नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चालान की बजाए लोगों को जागरुक करने के लिए बिना हेलमेट वाली गाड़ियों पर स्टीकर लगाकर वाहन चालकों को स्टीकर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...