अलीगढ़, अप्रैल 5 -- बिना हेलमेट बाइक चला रहे दरोगा का फोटो खींचकर किसी ने एक्स पर पोस्ट डाल दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। यातायात पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एक हजार रुपए का चालान किया है। एक्स पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया है कि अपाचे बाइक सवार दरोगा बिना हेलमेट फर्राटे भर रहे है। वहीं, बाइक पर त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट लगी है। बाइक नंबर यूपी-13 वाई8415 का उल्लेख किया गया था। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहंुचा तो पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यातायात पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एक हजार रुपए का चालान कर दिया। इस पर एसएसपी नीरज जादौन ने सभी पुलिस कर्मियों को नियमों के पालन करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...