लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग के चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर पेट्रोल पम्पों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 45 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, नियमों के प्रति जागरूक करने को चलाया जा रहा है। दुर्घटनाओं में कमी व मृत्युदर को कम करना है। उन्होंने बताया कि शासन का निर्देश है कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के पेट्रोल का वितरण नहीं करेगा। डीएम भी आदेश जारी कर चुकी हैं। इस आदेश के अनुपालन में रविवार को प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। बिना हेलमेट पेट्रोल खरीद रहे लोगों को जागरूक करते हुए उनके चालान काटे गए। पेट्रोल पंप स...